फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat and Muzaffarnagar backward, Shamli tops in School Chalo campaign

स्कूल चलो अभियान में बागपत और मुजफ्फर नगर पिछड़े, शामली रहा अव्वल

Wed, 11 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Baghpat and Muzaffarnagar backward, Shamli tops in School Chalo campaign
बागपत। शासन के निर्देश पर स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए चलाए गए स्कूल चलो अभियान में बागपत और मुजफ्फर नगर पिछड़ गए हैं, जबकि मंडल में शामली जनपद अव्वल रहा है। बागपत में जहां अप्रैल में लक्ष्य के सापेक्ष केवल 60 फीसदी बच्चों का नामांकन हुआ, वहीं, मुजफ्फरनगर में 58 प्रतिशत बच्चों का ही नामांकन हुआ है। उधर, शामली में लक्ष्य के सापेक्ष 90 प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराकर पहले और बिजनौर में लक्ष्य के सापेक्ष 84 प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराकर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर एक्र से 30 अप्रैल तक छह से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया। अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सौंपी गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने ईंट भट्ठों के अतिरिक्त घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरुक किया। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रयास के बावजूद जिले में एक माह में लक्ष्य के सापेक्ष 60 प्रतिशत बच्चों का नामांकन हुआ। अभियान के तहत बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने में शामली जनपद मेरठ मंडल में अव्वल रहा। मेरठ मंडल में शामली के बाद सबसे अधिक नामांकन बिजनौर जनपद में हुए हैं। बिजनौर में लक्ष्य के सापेक्ष 84 फीसदी बच्चों का स्कूलों में नामांकन हुआ है। संवाद
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष जिले में बच्चे के नामांकन की स्थिति
जनपद का नाम लक्ष्य नामांकन प्रतिशत
शामली 17513 15775 90.08
बिजनौर 46741 31673 84.88
मेरठ 28337 20584 72.64
बागपत 15266 9153 59.96
मुजफ्फरनगर 32255 18941 58.72
नोट - सभी आंकड़े एक से 30 अप्रैल तक के हैं।
स्कूलों में अभी बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है। शासन से मिले लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत नामांकन कराने का प्रयास किया जा रहा है।-धर्मेंद्र यादव, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed