फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat also tops the state in making website

वेब पेज के बाद वेबसाइट बनाने में भी जिले का प्रदेश में पहला स्थान

Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Baghpat also tops the state in making website
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। माध्यमिक विद्यालयों का वेब पेज बनाने के बाद अब विद्यालयों की वेबसाइट बनाने में भी जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने कर्मचारियों और प्रधानाचार्यों की सराहना की है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले में संचालित माध्यमिक विद्यालयों का वेब पेज, कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की मेल आईडी बनाने और विद्यालयों की वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर जिले के 71 सहायता प्राप्त, 52 वित्तविहीन व 19 राजकीय विद्यालयों की वेब पेज और छात्रों की ईमेल आईडी बनाने में जिले का प्रदेश में पहला स्थान रहा है। अब विद्यालयों की वेबसाइट बनाने में भी जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि वेब पेज, छात्रों की ईमेल आईडी के बाद अब विद्यालयों की वेबसाइट तैयार करने में भी जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। सभी विद्यालयों का वेब पेज, छात्रों की ईमेल आईडी और वेबसाइट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा दी है। वेबसाइट पर विद्यालय की संपूर्ण जानकारी दर्ज करा दी है। वेबसाइट तैयार होने पर विद्यालय के बारे में सभी जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed