Baghpat: पत्नी ने मायके से आने से किया इंकार, पति ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे की मौत से परिजन गमगीन
Baghpat News : पत्नी ने मायके से आने से इंकार किया तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में एक युवक ने सोमवार देर रात इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि मायके से उसकी पत्नी ने आने से इंकार कर दिया था। युवक की मौत से जहां परिजन गमगीन हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर निवासी तनु पुत्र कृष्णपाल की बिनौली थाना क्षेत्र के गल्हैता गांव निवासी युवती के साथ कुछ साल पहले शादी हुई थी। मामूली कहासुनी को लेकर पत्नी अपने मायके चली गई। सोमवार सुबह युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गल्हैता गया था, लेकिन पत्नी ने साथ आने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी युवक की पत्नी नहीं आई, जिसके बाद युवक वापस अपने घर आ गया। इसके बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित
सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम