{"_id":"67496e109ec699268905fea4","slug":"baghpat-11th-class-student-was-talking-on-the-phone-only-son-died-after-falling-from-the-train-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: फोन पर बात कर रहा था 11वीं छात्र... एक झटका लगा और ट्रेन से गिरकर मौत, इकलौता बेटा था वासुदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: फोन पर बात कर रहा था 11वीं छात्र... एक झटका लगा और ट्रेन से गिरकर मौत, इकलौता बेटा था वासुदेव
Fri, 29 Nov 2024 02:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:19 PM IST
सार
मनोज के बड़े भाई का निधन हो गया था। मनोज का बेटा वासुदेव भी परिवार के साथ गांव आया था। । वासुदेव बुधवार दोपहर अकेले ही दिल्ली जाने के लिए शामली से ट्रेन में बैठ गया, लेकिन दिल्ली नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
शामली से दिल्ली जा रहा 11वीं कक्षा का छात्र मोबाइल चलाते समय ट्रेन से गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
शामली जिले के रामपुरी गांव निवासी रणधीर ने बताया कि उसका बेटा मनोज दिल्ली के जहांगीपुरी के बलसवा गांव में रहकर टेंपो चलाता है। कई दिन पहले मनोज के बड़े भाई का निधन हो गया था। मनोज का बेटा वासुदेव (18) भी अपने परिवार के साथ गांव आ गया था। वासुदेव गांव में ही रह गया, जबकि अन्य लोग वापस चले गए। वासुदेव बुधवार दोपहर दिल्ली जाने के लिए शामली से ट्रेन में बैठ गया, लेकिन दिल्ली नहीं पहुंचा। पुलिस ने फोन कर उन्हें वासुदेव की मौत की जानकारी दी। रणधीर ने बताया कि वासुदेव के मोबाइल चलाते समय ट्रेन से गिरने की जानकारी मिली है।
उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर चले गए। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि छात्र की मौत के मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन में सफर करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर चले गए। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि छात्र की मौत के मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन में सफर करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौता बेटा था वासुदेव
रणधीर ने बताया कि मनोज के परिवार में बेटा वासुदेव और छोटी बेटी है। वासुदेव परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत होने का पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
रणधीर ने बताया कि मनोज के परिवार में बेटा वासुदेव और छोटी बेटी है। वासुदेव परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत होने का पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।