बागपत: एक लाख का इनामी जावेद मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या समेत 20 से ज्यादा मामलों में था वांछित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बागपत पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक लाख का इनामी बदमाश जावेद मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश जावेद दिल्ली के लोनी बाॅर्डर का रहने वाला था। नौ सितंबर 2020 को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के लूटपाट के बाद हत्या में आरोपी था। वहीं 50 हजार का इनामी साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
जानकारी के अनुसार बागपत पुलिस व दिल्ली पुलिस की स्पेशल की टीम द्वारा किए गए ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान यूपी के गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से कुख्यात बदमाश जावेद मौके पर ही ढेर हो गया।
बागपत के एसपी अभिषेक सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या सहित बदमाश पर तकरीबन 20 से भी ज्यादा मामलों में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से ऑटोमेटिक कार्बाइन व पिस्टल बरामद हुआ है। जनपद की पुलिस व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी भी मौके पर ही मौजूद हैं।
इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिव कुमार, दरोगा अनिल ढाका, राजेश शर्मा, आदेश यादव, अनिल चड़ढा शामिल हैं। बताया गया कि स्पेशल सेल की टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मी मेरठ के ही रहने वाले हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गैंगस्टर जावेद का साथी 50 हजार का इनामी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/