{"_id":"61a11294f6c1ba43c66f8f80","slug":"backward-district-in-corona-vaccination-slipped-from-second-to-eighth-place-baghpat-news-mrt5663714114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण में पिछड़ा जिला, दूसरे से आठवें स्थान पर खिसका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण में पिछड़ा जिला, दूसरे से आठवें स्थान पर खिसका
विज्ञापन
बागपत । कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के साथ ही जिले में कोरोना टीकाकरण की गति धीमी हो गई है। सिंतबर, अक्तूबर और नंवबर माह में जिला टीकाकरण में पिछड़ गया है। अगस्त में दूसरे स्थान पर रहने वाला जिला नवंबर में आठवें स्थान पर आ गया है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष दो लाख 17 हजार 949 लोगों को पहली डोज नहीं लगी है।
अप्रैल और मई माह में कोरोना की दूसरी लहर आने पर लोगों में टीकाकरण कराने की होड़ सी मच गई थी। केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिए दिन भी लोगों की भीड़ लगी रहती थी। जिले में दस मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू कराया गया। मगर संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के साथ ही टीकाकरण कराने कराने वाले लोगों में भी कमी आने लगी।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
ब्लॉक लक्ष्य पहली डोज दूसरी डोज
बागपत 166115 136383 82360
बड़ौत 232309 168108 98519
बिनौली 165018 120418 69893
छपरौली 115364 94946 58625
खेकड़ा 132976 108422 62923
पिलाना 124764 90320 59746
कुल 936546 718597 432066
कुछ लोगों में टीकाकरण के प्रति भ्रांति है, जिसके चलते बागपत टीकाकरण में पिछड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक कर रही है, इसके बावजूद भी लोग टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे है। - एसीएमओ डॉ दीपा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।