Baba Ram Rahim News: बरनावा आश्रम में चौथी बार पैरोल पर आ सकता है डेरा प्रमुख, रोहतक प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट
रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख चौथी बार फिर बरनावा के आश्रम में पैरोल पर आ सकता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्टूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में आकर रहा। इस दौरान उसके साथ परिवार के लोग व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी रही। डेरे में रहकर उसने इंटरनेट पर ऑनलाइन गुरुकुल व सांग भी लांच किए। तीसरी बार वह 40 दिन के पैरोल का समय पूरा कर यहॉ से 3 मार्च को सुनारिया जेल गया।
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह का अगस्त माह में अवतार माह मनाया जाता है, जिसे डेरे के अनुयायी धूमधाम बड़े स्तर पर मनाते हैं। 15 अगस्त को बरनावा आश्रम में बड़ा आयोजन होने की भी चर्चाएं है। जिसमे डेरा प्रमुख के मौजूद रहने की पूरी उम्मीद है।
डेरा प्रमुख के पैरोल के लिए एक बार फिर रोहतक प्रशासन को अर्जी दी गई है। जिसके बाद रोहतक प्रशासन ने बागपत एसपी से उनके पूर्व में दी गई पैरोल का समय बिताने के आचरण के बाबत आख्या रिपोर्ट मांगीं है। बिनौली थाने से आख्या रिपोर्ट भेज दी गई है। जो एसपी के द्वारा रोहतक प्रशासन को भेजी जाएगी। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना था कि डेरा प्रमुख के पूर्व पैरोल संबन्धी आख्या मांगी गई थी जिसे भेज दी गई है।
जल्द आ सकता है डेरा प्रमुख
बागपत पुलिस प्रशासन द्वारा डेरा प्रमुख के बरनावा आश्रम में पूर्व में पैरोल के समय बिताने के आचरण आख्या रिपोर्ट भेज देने के बाद डेरा प्रमुख के बरनावा आश्रम में जल्द ही पैरोल पर आने की उम्मीद जताई जा रही। इसको लेकर आश्रम के सेवादारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के मुख्य द्वार को भी बंद कर दिया गया