{"_id":"5d9a36558ebc3e01463f4711","slug":"baba-mahendra-singh-tikait-remembered-baraut-news-mrt447181028","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया
विज्ञापन
बड़ौत के कासिमपुर खेड़ी में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर बोलते विधायक लोकेश धामा
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया
बड़ौत (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव में रविवार को बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश धामा, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रधान और शिक्षक नेता आशीष तोमर ने संयुक्त रूप से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विधायक योगेश धामा ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्ष के बारे में लोगों को बताया।
उन्होंने कहा कि बाबा हर वर्ग के व्यक्ति के दुख और सुख में खड़े रहते थे। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने भाकियू संगठन को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने का काम किया था। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी बिजली दरों सहित अलग प्रदेश बनाने की मांग को लेकर संगठन लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक और जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रधान का स्वागत किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने संगठन को ओर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, नरेन्द्र सिंह, मगन सिंह, जयदेव सिंह, रूपेन्द्र मुखिया, सुरेश सिंह, लाला, गौरव, अंकुश, सोनू का योगदान रहा। संचालन शिक्षक नेता मास्टर आशीष तोमर ने किया।