फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Awarded to the winners of the competition

प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

Sat, 18 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Awarded to the winners of the competition
बड़ौत। एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में शनिवार को सुभाष नगर स्थित एस्रो कार्यालय पर प्रकृति प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कैलेंडर 2022 बनाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आर्गेनाइजेशन निदेशक संजय राणा ने कहा कि पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर समाज और व्यवस्थाएं गंभीर नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी। बताया कि दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में कैलेंडर 2022 बनाओ प्रतियोगिता में डिवाइन पब्लिक स्कूल, महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, बजाज पब्लिक स्कूल, बोस्टन पब्लिक स्कूल, जागृति पब्लिक स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा समेत क्षेत्र के 12 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं में छवि कौशिक, परीक्षित, प्रज्ञा, खुशी, नाज, अविका, शिवानी, इकरा, रिया, अन्नू मान, नैना, अंश को सम्मानित किया गया। बच्चों ने ही कैलेंडर का अनावरण किया। इस दौरान डॉक्टर सविता तोमर, प्रीतम सिंह, हरपाल सिंह आर्य, देवेन्द्र फोगाट, विनय तोमर, वैभव अवस्थी, रूकमपाल यादव, ऋषिपाल सिंह, शानू निगम, समीना फातिमा, बशीरा खान, शाहिद, ओमकार तोमर, सुषमा रानी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed