फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Awarded for better performance in CBSE Term-One examination

सीबीएसई टर्म-वन की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

Mon, 21 Mar 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Awarded for better performance in CBSE Term-One examination
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। सीबीएसई बोर्ड 12वीं टर्म-वन की परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि 12वीं की टर्म वन की परीक्षा विज्ञान वर्ग में रजत गोस्वामी और कॉमर्स वर्ग में छात्र मोहित मानव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रबंध समिति के सदस्य प्रमोद पंवार ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य हरेंद्र पंवार, अवध कुमार, सोनू शर्मा, यूवी सिंह, रविकांत शर्मा मौजूद रहे। उधर शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बली में मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार व प्रधानाचार्य सीमा ने बताया कि विज्ञान ग्रुप में छवि ने 95 प्रतिशत, उत्सव ने 94 प्रतिशत और कॉमर्स में नेहा ने 94.5 प्रतिशत, हिमांशु पवार ने 92 प्रतिशत प्राप्त किए। इस मौके पर श्रेया शर्मा, उत्सव, हर्ष पंवार, विशाल कुमार, शगुन त्यागी, रिया शर्मा, हर्ष शर्मा, सीमा शर्मा, प्रियांशी, कुलदीप, रश्मि शर्मा, काजल, शिवानी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, 12वीं टर्म वन का परीक्षाफल शत-प्रतिशत आने पर एनएस पब्लिक स्कूल काठा और कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा के छात्र और शिक्षकों ने खुशी जाहिर की। एनएस पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने बताया कि कामर्स वर्ग में रिया चौधरी, अंजलि चौहान व शिवानी तेवतिया ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में कुनाल चौधरी, देवांशी कौशिक, ईशा व प्रिशांसी ने अच्छें अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उधर कोनार्क विद्यापीठ के देवेंद्र कुमार व प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि टर्म वन की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में मुर्करम और कामर्स वर्ग में श्रेयांश ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed