फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Auspicious coincidence being made on Karva Chauth

Karva Chauth 2022: करवाचौथ पर बन रहा शुभ संयोग, 13 साल बाद अपनी राशि में रहेंगे दांपत्य जीवन के कारक बृहस्पति

Wed, 12 Oct 2022 05:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 05:38 PM IST
सार

Karva Chauth 2022: 13 वर्ष बाद दांपत्य जीवन के कारक बृहस्पति अपनी राशि मीन में विराजमान रहेंगे। क्योंकि इस बार करवाचौथ पर शुभ संयोग बन रहा है।

विज्ञापन
Auspicious coincidence being made on Karva Chauth
करवा चौथ 2022 - फोटो : istock

विस्तार

इस बार करवाचौथ पर शुभ संयोग बन रहा है। 13 वर्ष बाद दांपत्य जीवन के कारक बृहस्पति अपनी राशि मीन में विराजमान रहेंगे। जिससें दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। करवाचौथ पर रात आठ बजकर 16 मिनट पर चंद्रोदय होगा।

विज्ञापन


बाबा जानकीदास मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि बृहस्पति को दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है। इस बार बृहस्पति अपनी राशि में विद्यमान होने के कारण शुभ फल देंगे। इनके अतिरिक्त करवाचौथ पर शनि अपनी राशि मकर और बुध कन्या राशि में होने के कारण दिव्य योग बन रहा है। सही मुर्हूत में विधि विधान से पूजन व व्रत करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। सनातन धर्म में करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस पर महिलाएं शृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता है कि चंद्रमा का पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है। इस दिन महिलाओं को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद लाल वस्त्रों का धारण कर भगवान की पूजा कर निर्जला व्रत का संकल्प लेना चाहिए। शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजन के बाद ही कुछ खाना चाहिए। महिलाओं को चंद्रमा से पति की दीर्घायु की कामना कर प्रार्थना करने के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed