फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attractor attacked, vandalized by entering the house

आढ़ती पर हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़

Thu, 22 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Attractor attacked, vandalized by entering the house
बीचबचाव को आए युवक पर भी हमला, फायरिंग का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर की माता कॉलोनी के आढ़ती हसीन पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डड़े व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आढ़ती को बचाने पहुंचे युवक पर भी हमला कर घायल कर दिया। आढ़ती के घर में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के घर से एक महिला को हिरासत में लिया है। घटना स्थल पहुंचे सीओ सदर ने परिजनों से जानकारी ली।

माता कॉलोनी निवासी हसीन नगर की सब्जी मंडी में आढ़ती है। बुधवार रात करीब आठ बजे हसीन घर से मंडी के लिए निकला था, तभी कॉलोनी के आठ-दस लोगों ने उस पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हसीन को बचाने के लिए आया पड़ोसी रियायत भी घायल हो गया। आरोपियों ने फायरिंग कर हसीन के घर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी हमला कर फरार हो गए है। पूछताछ के लिए आरोपियों के घर से एक महिला को हिरासत में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed