फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempted theft by breaking the lock of District Cooperative Bank

Baghpat News: जिला सहकारी बैंक का ताला तोड़ चोरी की कोशिश

Fri, 06 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft by breaking the lock of District Cooperative Bank
बड़ौत। बावली गांव में चार दिन पूर्व जिला सहकारी बैंक का ताले तोड़कर कैश चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रूस्तमपुर गांव स्थित जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीन जनवरी की शाम बैंक बंद कर घर चले गए। चार जनवरी की सुबह जब बैंक पहुंचे तो देखा कि बैंक के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा कि बैंक में सामान बिखरा पड़ा था। बैंक के अंदर स्ट्रांग रूम के भी ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने स्ट्रांग रूम के अंदर जाकर देखा कि स्ट्रांग रूम में रखी कैश की सेफ को गैस कटर से काटने का प्रयास किया। बताया कि सेफ नहीं कटने पर चोर बैंक में लगे कैमरों की डीवीआर निकाल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शाखा प्रबंधक ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed