फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   attempt to sexual abuse a female player by dragging her into the sugarcane field in baghpat

बागपत: गन्ने के खेत में खींचकर महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की मारपीट

Sat, 20 Nov 2021 10:30 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Nov 2021 10:30 PM IST
सार

छपरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी शनिवार को अपने गांव के बाहर दौड़ लगा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे वर्ग के युवक वहां पहुंचा और उसका मुंह दबाकर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन
attempt to sexual abuse a female player by dragging her into the sugarcane field in baghpat
गन्ने के खेत - फोटो : amar ujala

विस्तार

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दौड़ लगा रही महिला कुश्ती खिलाड़ी के साथ दूसरे वर्ग के युवक ने ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। आरोप है कि जब पीड़िता छपरौली थाने पहुंची तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की बजाए उसे धमकाकर भगा दिया। पीड़िता ने एएसपी से शिकायत की तो मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


छपरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी शनिवार को अपने गांव के बाहर दौड़ लगा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे वर्ग के युवक वहां पहुंचा और उसका मुंह दबाकर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता बदहवास हालत में छपरौली थाने पहुंची। 
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने शिकायत दर्ज करने की बजाए उसे धमकाकर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने एएसपी मनीष मिश्र को फोन कर जानकारी दी। एएसपी ने पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक ओसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में छपरौली थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed