फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to rape a student by kidnapping, uproar in Kotwali

छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, कोतवाली में हंगामा

Sat, 19 Mar 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a student by kidnapping, uproar in Kotwali
- पुलिस ने चार आरोपियों में केवल एक पर मुकदमे का दबाव बनाया, इंस्पेक्टर ने सोकर आने की बात कही
विज्ञापन

- पीड़ितों के हंगामा करने और सीओ के पहुंचने पर दर्ज हुआ मुकदमा, तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की छात्रा का रास्ते से अपहरण करके दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली में पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने अपहरण करने वाले चार युवकों की जगह केवल एक पर मुकदमा कराने के लिए अभद्रता की। इससे कोतवाली में हंगामा हो गया। सूचना पर सीओ मौकेे पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक गांव की कक्षा नौ की अनुसूचित जाति की छात्रा बृहस्पतिवार रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने चाचा के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में दूसरे वर्ग के तीन युवकों सहित चार ने उसका अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर हत्या की कोशिश भी की। छात्रा किसी तरह बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। शुक्रवार सुबह वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने पहले छात्रा और परिजनों संग अभद्रता शुरू कर दी और उन पर केवल एक युवक के नाम ही मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। इस बारे में इंस्पेक्टर को फोन करके बताया गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी सोए हुए है, थाने में तहरीर देकर चले जाए। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीओ अनुज मिश्रा ने कोतवाली पहुंचकर छानबीन की और इस मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए छात्रा का मेडिकल कराया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों साहिल, आरिफ और दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी बोले, समझौता कर लो, मुकदमा लिखाकर क्या करोगे
कोतवाली पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने बताया कि जब वह मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर देने लगे तो महिला पुलिस कर्मी समेत अन्य ने कहा कि वह समझौता कर लें, मुकदमा लिखवाकर कुछ नहीं होगा। सूचना पर भाजपा के किसान मोर्चा के देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने भी पुलिस के इस रवैये पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेता भी छात्रा के घर पहुंचे, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग
बसपा जिलाध्यक्ष मोहित आनंद भी अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को छात्रा के घर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed