फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to lock down the block office due to non-receipt of honorarium

मानदेय न मिलने पर ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की कोशिश

Tue, 08 Mar 2022 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Attempt to lock down the block office due to non-receipt of honorarium
बड़ौत ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी से शिकायत करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : BARAUT
सूखा राशन वितरण का पूरा मानदेय न मिलने पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आंगनबाड़ी केन्द्रों से सूखा राशन उठाकर गांवों मेें राशन वितरण करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पूरा मानदेय न मिलने के विरोध में मंगलवार को ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन किया। अधिकारी के न मिलने पर उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी की कोशिश भी की। सूचना पर पहुंचे एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी ने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया।

मंगलवार को अंगदपुर, जौहड़ी, लौहड्डा, किशनपुर, हिलवाड़ी, वाजिदपुर, बड़का, गूंगाखेड़ी, बड़ौली, मलकपुर सहित अन्य गांवों में सक्रिय स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ब्लाक कार्यालय पहुंच। एक साल से गांवों में सूखा राशन वितरण करने के बावजूद पूरा मानदेय न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। बताया कि प्रत्येक गांव में एक स्वयं सहायता समूह आंगनबाड़ी केन्द्रों से सूखा राशन उठाकर वितरण कर रहा है। मगर, एक साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं को पूरा मानदेय नहीं मिला। हाल ही में विभाग ने जो धनराशि महिलाओं के खातों में भेजी है, वह बहुत कम है। किसी महिला के खाते में 1500 तो किसी के खातें में 1803 रुपये भेजे गए है। आरोप लगाया कि मानदेय भेजने के नाम पर महिलाओं के साथ पक्षपात हुुआ है। कुछ महिलाओं के खातों में 25 से 30 हजार रुपयों की धनराशि भेज दी गई। हिलवाड़ी, औसिक्का, अलावलपुर, छछरपुर आदि गांवों की महिलाओं के खातों में एक भी पैसा नहीं डाला गया। महिलाओं ने कार्यालय में तालाबंदी की कोशिश भी की। सूचना पर पहुंचे एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में सुनील देवी, अनीता, शालू, सुषमा, प्रवित्रा, शशि, रजनी, हरीश, बिमला, सुशीला, आरती, दीपा आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed