फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to kill teacher by hanging

शिक्षिका को फांसी लगाकर मारने का प्रयास

Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill teacher by hanging
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल मेें तैनात शिक्षिका को उसके पति ने तीन तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया। पीड़ित शिक्षिका ने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसे फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली बस स्टैंड से आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व क्षेत्र के एक स्कूल में तैनात शिक्षिका ने अपने पति के खिलाफ तलाक देकर दूसरा निकाह करने की शिकायत की थी। साथ ही तलाक व दूसरा निकाह करने का विरोध किए जाने पर फांसी लगाकर जान से मारने के प्रयास की तहरीर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर जांच करके आरोपी जफर इकबाल पुत्र फारूख अली निवासी सिवालखास थाना जानी मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी कि आरोपी दिल्ली बस स्टैंड पर खड़ा है तथा कहीं भागने की फिराक में है। इस पर कोतवाली पुलिस ने उसे धर दबोचा और न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed