फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to kill married woman by hanging

नौ साल बाद भी बच्चा पैदा न होने पर विवाहिता को फांसी लगाकर मारने का प्रयास

Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill married woman by hanging
बड़ौत। शादी के नौ साल बाद भी बच्चा पैदा न होने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह विवाहिता जान बचाकर मायके पहुंची। पीड़िता ने सोमवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पीड़िता सुनीता पुत्री राजवीर निवासी मुलसम हाल निवासी बड़ौत सोमवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। उन्होंने बताया कि सुनीता की शादी नौ साल पहले जनपद शामली के कुड़ाना गांव निवासी सुनील से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चलता रहा। इसके बाद कभी दहेज की मांग तो कभी बच्चा पैदा न होने पर सुनीता के साथ ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी। दो दिन पूर्व सुनीता को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह सुनीता वहां से जान बचाकर मायके पहुंची। परिजनों का आरोप है कि गत माह भी ससुराल वालों ने सुनीता को मारने का प्रयास किया था। कोतवाली में मामला पहुंचा था, तो ससुराल वालों ने समझौता कर सुनीता को परेशान न करने की बात कही थी, लेकिन फिर से सुनीता के साथ मारपीट होने लगी। उधर, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि शिकायत की जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed