फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to kidnap the young man, escaped with a knife

युवक के अपहरण की कोशिश, चाकू से घायल कर भागे

Tue, 12 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap the young man, escaped with a knife
पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर न्यायालय मेें पेश कर भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मामूली कहासुनी में दो-तीन लोगों ने कांशीराम कालोनी के एक युवक का अपहरण कर लिया और उसे खेत में ले जाकर चाकू के वार से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन और अन्य लोगों को आता देख हमलावर घायल को छोड़कर फरार हो गए। इस मामले मेें पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

कांशीराम कॉलोनी निवासी घायल युवक नितिन ने बताया कि क्षेत्र मेें रहने वाले कुछ लोगों से उसका पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की दोपहर दो-तीन युवक उसके घर में घुस गए और उसे पास के जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गए औरचाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। इसी दौरान उसके परिजन व अन्य लोग वहां पहुंच गए तो हमलावर भाग निकले। उस पर तमंचे से फायर भी किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में उसके भाई अंकुर की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि इस मामले में हर्षवर्धन पुत्र भंवर सिंह, उसके पुत्र हर्षित उर्फ घोलू निवासी कांशीराम कॉलोनी और प्रवीण कुमार उर्फ बबलू पुत्र कटार सिंह निवासी छपरौली चुंगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed