{"_id":"6341cf0e54deb3765e4c98c4","slug":"attempt-to-crush-the-policemen-with-a-car-laden-with-meat-of-a-banned-animal-baghpat-news-mrt608652716","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस से लदी पिकअप के चालक ने किया पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमांस से लदी पिकअप के चालक ने किया पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। मिलाना-झुंडपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को प्रतिबंधित पशु के मांस से लदी पिकअप गाड़ी के चालक ने कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद गाड़ी छोड़कर भाग गए। पकड़ी गई पिकअप ़से डेढ़ कुंतल मांस बरामद किया। जिसमें गाड़ी मालिक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार एसआई मोहम्मद अब्बास, कांस्टेबल संजव कुमार व नवीन कुमार मिलाना-झुंडपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिलाना की तरफ से आ रही एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। बताया कि पिकअप चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने खेत में कूदकर जान बचाई।
इसके बाद चालक व अन्य लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। गाड़ी से करीब डेढ़ कुंतल प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया। वहीं, पशु चिकित्सक ने नमूने लेकर जांच के लिए मथुरा प्रयोगशाला भेजा। इस मामले में थाना प्रभारी किरणपाल ने बताया कि गाड़ी से खाल व मांस बरामद किया गया। मांस प्रतिबंधित पशु का होने का शक है। इस मामले में गाड़ी में मिले कागजों के आधार पर हरिद्वार निवासी गाड़ी मालिक अमित व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।