{"_id":"62716a4b5d8ab85ce5098bf4","slug":"attack-on-youth-by-calling-on-the-pretext-of-eid-feast-attempt-to-bite-tongue-baghpat-news-mrt5871007173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की दावत के बहाने बुलाकर युवक पर हमला, जीभ काटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की दावत के बहाने बुलाकर युवक पर हमला, जीभ काटने का प्रयास
विज्ञापन
बागपत सीएचसी में भर्ती घायल डौला गांव निवासी शहजाद।
- फोटो : BAGHPAT
ईद की दावत के बहाने बुलाकर युवक पर हमला, जीभ काटने का प्रयास
अग्रवाल मंडी टटीरी में हाईवे पर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो हमलावर पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डौला गांव के युवक को ईद की दावत देने के बहाने अग्रवाल मंडी टटीरी के जंगल में लाकर हमला करके घायल कर दिया। उसकी जीभ भी काटने का प्रयास किया, जिससे उसके दांत टूट गए और जीभ में चाकू लगा है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने पहुंचकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया।
डौला गांव निवासी फरजाना ने बताया कि मंगलवार को गांव के ही चार-पांच युवक उसके बेटे शहजाद को दावत देने के नाम पर घर से बुलाकर लाए थे। अग्रवाल मंडी टटीरी के पेट्रोल पंप के समीप जंगल में एक ट्यूबवेल पर लेकर पहुंचे। जहां ट्रक खरीदने के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में उसके बेटे शहजाद पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसकी जीभ भी काटने का प्रयास किया गया, जिससे उसकी जीभ में चाकू लगा है। तभी शहजाद ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन टटीरी पुलिस चौकी पर पहुंचे और घायल को छुड़ाया। जहां पुलिस ने हमला करने के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल को सीएचसी में उपचार दिया गया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। इंस्पेक्टर ओपी सिंह का कहना है कि मामले में जांच करके कार्रवाई की जाएगी।