फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attack on Ukraine increased the heartbeat of family members

यूक्रेन पर हमले से बढ़ी परिजनों के दिल की धड़कन

Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Attack on Ukraine increased the heartbeat of family members
बागपत में टीवी पर यूक्रेन में हमले की खबर देखते बेटी अनुष्का ढाका के परिजन और प्रार्थना करता छोटा - फोटो : BAGHPAT
रूस-यूक्रेन संकट
विज्ञापन

बागपत जिले के कई लोग और छात्र यूक्रेन में फंस, परिजनों लगातार ले रहे अपडेट
सरकार से मांग, उनके बच्चों को किसी तरह यूक्रेन से निकालकर वापस लाया जाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रूस-यूक्रेन संकट पर बागपत की नजरें भी टिकी है। जिले के कई लोग और छात्र यूक्रेन में फंस गए है। धमाकों की आवाज के साथ ही दिलों की धड़कन बढ़ जाती है। वह किसी तरह अपने घर लौटना चाहते है। यहां उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजन सरकार से मांग कर रहे है कि उनके बच्चों को किसी तरह यूक्रेन से निकालकर वापस लाया जाएं।
धमाकों से डर लग रहा मां, घर लौटना चाहती हूं
बागपत के मेरठ रोड पर रहने वाले ओमबीर ढाका की बेटी अनुष्का ढाका के साथ ही कई छात्राएं यूक्रेन के ओडिसा में रहकर एमबीबीएस कर रही है। बेटी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अचानक धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी, जिससे उनकी नींद खुल। इससे सभी को दहशत हो गई। हमला होने से अनुष्का के परिवार वालों की चिंता भी बढ़ गई। उन्होंने बेटी से तुरंत बात करके वहां की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मां डा. संजय ढाका बेटी अनुष्का से बात करते हुए भावुक हो गई। वह बेटी के सुरक्षित रहने की कामना करने लगी। अनुष्का ने बताया कि लगातार धमाकों की आवाज से दहशत बढ़ती जा रही है। हम सब किसी तरह वहां से वापस अपने देश लौटना चाहते है।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री का भंडारण कर रहे लोग, एटीएम पर लाइन लगी
सुभानपुर गांव के रहने वाले अक्षत त्यागी यूक्रेन के शहर किरवोग्राद में रहकर व्यवसाय करते है। अक्षत ने बताया कि रूस के हमला करने के बाद हालात बिगड़ते जा रहे है और दहशत का माहौल है। हर कोई खाद्य सामग्री का भंडारण करने में लगा है। एटीएम पर लाइन लगी है। बताया कि फोन लाइन ठप हो चुकी है। इंटरनेट अभी सैटेलाइट से होने के कारण चल रहा है। बताया कि जहां से सबसे ज्यादा व्यापार होता है, उस ओडिसा में पोर्ट के नेबल बेस को तबाह कर रूस ने कब्जा कर लिया। इसके अलावा एयरफोर्स के स्टेशनों पर हमला किया जा रहा है। वे किसी भी तरह अपने देश लौटना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ान बंद होने के कारण फंसी बड़ागांव की बेटी निहारिका
खेकड़ा। बड़ागांव निवासी श्रीओम त्यागी की पुत्री निहारिका यूक्रेन में एमबीबीएम कर रही है। यूक्रेन में रूस के हमला करने के बाद से परिजन चिंतित है और वह लगातार निहारिका से संपर्क बनाए हुए है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी ऑफलाइन परीक्षा दे रही थी। हमले के कारण परीक्षा रद्द की गई है। परीक्षा समाप्त कर निहारिका को भारत आना था। मगर, अब सभी उड़ानों के बंद होने के कारण भारतीय छात्र वहां फंस गए है। निहारिका ने बताया कि दो दिन में परीक्षा समाप्त होनी थी। इसके बाद सभी को अपने घर वापस लौटना था। पहले ऐसा लगता था कि रूस केवल धमकी ही दे रहा है। मगर, युद्ध के कारण सभी दहशत के बीच रहने को मजबूर है। पिता ने सरकार से यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों को एअरलिफ्ट कराकर भारत वापस लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed