फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attack on Two teachers

दो शिक्षकों पर हमला

Fri, 18 Dec 2015 12:42 AM IST
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 18 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Attack on Two teachers
बागपत के बड़ौत के केएचआर इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में नाम काटे जाने से क्षुब्ध छात्रों ने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को दो शिक्षकों पर हमला बोलकर घायल कर दिया। छात्रों ने शिक्षकों पर तमंचे तानकर आतंकित भी किया। कॉलेज स्टाफ ने एक छात्र को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इस कॉलेज के स्टाफ के मुताबिक तीन दिन पूर्व लुहारी गांव के कक्षा 11 के छात्र विशू, अनुज और विपिन के नाम छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में काट दिए गए थे। बृहस्पतिवार को इस कॉलेज के बावली निवासी शिक्षक अमित और बासौली निवासी सुनील कुमार बाइक से कॉलेज जाने के लिए घर से निकले।
विज्ञापन


कॉलेज के नजदीक ही करीब आठ छात्रों ने शिक्षकों पर हमला बोल दिया। उन्होंने तमंचे से वार कर शिक्षकों को घायल कर दिया। शिक्षकों के शोर मचाने पर स्कूल स्टाफ के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर छात्र खेतों से होकर भागने लगे। इस पर कर्मचारियों ने एक छात्र विशू को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में छात्रों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल शिक्षकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपी छात्रों की तलाश में दबिशें डाली जाएगी। सीओ सीपी सिंह ने बताया कि शिक्षकों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक छात्र को गिरफ्तार कर अन्य छात्रों की तलाश की जा रही है। उन्हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed