फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attack of a herd of monkeys, girl student died after falling from the roof

Baghpat News: बंदरों के झुंड का हमला, छत से गिरकर छात्रा की मौत

Mon, 06 Mar 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 06 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attack of a herd of monkeys, girl student died after falling from the roof
बागपत : सरूरपुर गांव निवासी छात्रा रिया का फाइल फोटो।
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में बंदरों के झुंड के हमला करने पर छत से गिरकर नौवीं कक्षा की छात्रा रिया की मौत हो गई। वह काफी साल से अपने मामा के घर रहती थी। परिजन उसका शव अपने गांव सिनौली नंगला लेकर चले गए और वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सिनौली नंगला गांव के रहने वाले किशनपाल की बेटी रिया (14) पिछले काफी साल से सरूरपुर में अपने मामा शेखर के यहां रहती थी। वह गांव के निजी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती थी। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह छत पर गई थी। जहां बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह काटकर जख्मी कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागते हुए छत से नीचे गिर गई।
विज्ञापन

जिससे उसका सिर नीचे लगा और मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया और सिनौली नंगला से परिजन भी वहां पहुंचे। परिजन उसका शव लेकर चले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बंदरों को पकड़ने की मांग उठाई
सरूरपुर गांव के रहने वाले व्यापारी चांदराम गुप्ता, जगबीर सिंह, नरेश खिलारी, सोनू नैन आदि ने बताया कि गांव में काफी बंदर हो गए हैं। उन बंदरों का गांव में आतंक मचा रखा है। मकान और छतों से सामान उठाकर ले जाते हैं। बंदर कई लोगों को घायल कर चुके हैं। लोगों ने अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है, जिससे लोगों को समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed