फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   atikraman par garja mahabali

शहर में अतिक्रमण पर गरजा महाबली

Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
atikraman par garja mahabali
अतिक्रमण हटाते समय टीम से उलझता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। निजाम बदलते ही अफसरों का मिजाज भी बदल गया है। अतिक्रमण हटवाने के लिए डीएम और एसपी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने ताकत झोंक दी। राष्ट्रवंदना चौक के आसपास अवैध तरीके से खड़े किए गए 50 से अधिक खोखे, दुकानें और ढ़ाबों पर महाबली गरजा। सरकारी अमले की इस कार्रवाई पर दुकानदारों ने गहरी नाराजगी जताई। लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली। कार्रवाई के दौरान एक टीन शेड गिर जाने से दुकानदार बाल-बाल बचा।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम ह्दय शंकर तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय के नेतृत्व में पीडब्लूडी, खेकड़ा-बड़ौत-बागपत विकास प्राधिकरण, उपसा,  नगर पालिका एवं तहसील की टीम ने बागपत के वंदना चौक से दिल्ली रोड, यश बैंक से आगे तक, चमरावल रोड और मेरठ रोड पर अवैध अतिक्रमण हटवाया। अवैध तरीके से निर्माण कर बनाई गई दुकानों, खोखे और खोमचे पर महाबली गरजा और इन्हें यहां से हटवाकर नगर पालिका भिजवाया गया। करीब चार घंटे तक बुलडोजर चला। इस बीच सैकड़ों दुकानदार मौके पर जमा हो गए। 
विज्ञापन


इस अभियान का विरोध भी किया गया। लेकिन पुलिस ने भीड़ को मौके से हटा दिया। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने निर्देश दिए कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं सड़क पर अवैध तरीके से बसें और अन्य डग्गामार वाहन खड़ा करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई है। प्राधिकरण की टीम ने पैमाइश करने के बाद ही अवैध दुकानों को हटाया। मेरठ रोड पर अभियान के दौरान एक दुकान का टीन शेड गिर गया। इससे दुकानदार चपेट में आने से बाल-बाल बचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बागपत मनोज कुमार सिंह, आदित्य प्रजापति समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ईओ ललित आर्य ने बताया कि जब्त सामान को जुर्माना देकर दुकानदार छुड़वा सकते हैं। शनिवार को भी अभियान जारी रहेगा। अभियान के बारे में चमरावल रोड निवासी तेजपाल सिंह का कहना है कि सड़क के बीच से 35 फीट के अंतराल यदि कोई अतिक्रमण करता है उसको प्रशासन को हटाने का अधिकार है, लेकिन उनका मकान 55 फीट दूर है। उसके बाद भी मकान का गेट तोड़ दिया है। जबकि अफसरों से शिकायत करने के बाद भी किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की।
सफाई नायक से उलझ गए सीओ ः अतिक्रमण हटाने के दौरान सीओ श्वेताभ पांडेय और पालिका के सफाई  नायक में बहस हुई। असलियत में अभियान के दौरान सफाई नायक पहुंचा और पालिका के कर्मचारियों को निर्देश देने लगा, इस पर सीओ श्वेताभ पांडेय ने नाराजगी जाहिर की। 


चौराहे पर रोजी छिनी तो छलक पड़े आंसू ः शहर के मुन्ना लाला एनक्लेव के राजकुमार और उनकी पत्नी अनीता का कहना है कि पिछले 20 साल से चौराहे पर किराए पर दुकान ले रखी थी। चाय बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। प्रशासन ने दुकान पूरी तरह से तोड़ दी है। इससे उनका रोजगार चला गया है। मोबाइल की दुकान चलाने वाले सोनू का भी कहना है कि प्रशासन ने उसका डेढ़ लाख रुपये का सामान नष्ट कर दियाब है। दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे पर बड़ौत की ओर से आने वाली बसों की अलग व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed