{"_id":"62813a172b49267b0a14fe5d","slug":"assuming-son-monu-had-killed-father-madanpal-baghpat-news-mrt588733895","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा मोनू समझकर कर दी थी पिता मदनपाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा मोनू समझकर कर दी थी पिता मदनपाल की हत्या
विज्ञापन
चांदीनगर थाने में पुलिस हिरासत में हत्या का आरोपी सन्नी
- फोटो : BAGHPAT
- मंसूरपुर में खेत में सो रहे किसान मदनपाल की फुलैरा के गौरव और मंसूरपुर के सन्नी ने गोली मारकर की थी हत्या
- पुलिस ने मंसूरपुर के सन्नी को गिरफ्तार किया, गौरव अभी पिस्टल के साथ फरार, पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। मंसूरपुर गांव के जंगल में किसान मदनपाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक महीने पहले ट्यूबवेल पर हुई मारपीट का बदला लेेने के लिए वह मृतक किसान मदनपाल के बेटे मोनू की हत्या करना चाहते थे। मोनू को सोता हुआ समझकर मदनपाल की हत्या कर दी।
मंसूरपुर गांव के किसान मदनपाल की हत्या में सन्नी को नामजद किया गया था। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को सन्नी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि एक माह पहले मंसूरपुर में सतबीर की ट्यूबवेल पर वह फुलैरा गांव के गौरव के साथ शराब पी रहा था। गांव के ही सूरज व मोनू उर्फ मोनी पुत्र मदनपाल भी पहुंच गए। सूरज के साथ गौरव की गाली-गलौज हो गई। इस पर सूरज और मोनू ने गौरव की पिटाई कर दी। इसके बाद गौरव ने मोनू को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बताया कि 12 मई की रात में शराब के नशे में धुत गौरव उसके पास आया। दोनों बाइक लेकर मोनू को तलाशते हुए खेत में पहुंचे। चारपाई पर लगी मच्छरदानी के अंदर मोनू को सोता हुआ समझकर गौरव ने मदनपाल को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। फरार गौरव की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। सीओ का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुबह उठा तो यकीन नही हुआ, घटनास्थल पर गया
मदनपाल की हत्या के आरोपी सन्नी ने बताया कि रात में वह घर जाकर सो गया और सुबह उठने पर मदनपाल की हत्या होने की जानकारी मिली। जिस पर उसे यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने मोनू की जगह मदनपाल की हत्या कर दी है। इसके बाद उसने घटनास्थल पर जाकर देखा। इसके बाद वह फरार हो गया था।