फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ASP will investigate the death of RSS leader's son Akshay

संघ नेता के बेटे अक्षय की मौत की जांच करेंगे एएसपी

Fri, 06 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
ASP will investigate the death of RSS leader's son Akshay
खेत में पेड़ पर बनाए फंदे से लटका मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबना आया
विज्ञापन

पुलिस ने की थी घर में तोड़फोड़, मां सहित तीन को हिरासत में लिया था, इंस्पेक्टर समेत पांच हुए थे सस्पेंड, आठ पुलिस कर्मी हुए थे लाइन हाजिर, पुलिस कर्मियों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रंछाड़ गांव में आरएसएस के खंड संचालक श्रीनिवास के बेटे अक्षय की मौत के मामले में अब एएसपी मनीष कुमार मिश्र जांच करेंगे। अक्षय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबना सामने आया है। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो व अन्य सामग्री जांच के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजी गई है। साथ ही स्थिति को देखते हुए जांच भी एएसपी से कराई जाएगी।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव में 26 जुलाई को आरएसएस के खंड संचालक श्रीनिवास का बेटा अक्षय गांव में कोरोनारोधी टीका लगवाने गया था। वहां मौजूद सिपाही सलीम व मुरली के साथ उसका झगड़ा हो गया था। आरोप है कि पुलिस ने अक्षय को खूब पीटा था और उसके घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही महिलाओं को भी हिरासत में ले लिया था। इसके बाद अक्षय का शव गांव के जंगल में नलकूप के पास फंदे पर लटका मिला था। माना जा रहा था कि पुलिस कार्रवाई से आहत अक्षय ने आत्महत्या की है। इसे लेकर रात भर हंगामा भी हुआ था। अक्षय की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया था। एसपी ने मामले में बिनौली इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था और इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आठ पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था। दो दिन पहले आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने के कारण अक्षय की मौत होने की बात सामने आई और इसके बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों व पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच स्थानीय स्तर पर एएसपी मनीष कुमार मिश्र से कराई जा रही है। इसकी जांच में हर पहलू को शामिल किया जाएगा, जिससे पूरी स्थिति साफ हो सके। इसमें पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज होंगे तो पीड़ित परिवार के साथ भी बातचीत करके बयान लिए जाएंगे। इसके अलावा घटना से जुड़े साक्ष्य भी जांच में शामिल किए जाएंगे। इस तरह हर बिंदू को जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed