{"_id":"621a5dca65800b7b3043af62","slug":"ashish-dhaka-and-shravan-won-the-shooting-baghpat-news-mrt578479099","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायफल में मोदीनगर के आशीष ढाका और पिस्टल में बड़ौत के श्रवण ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायफल में मोदीनगर के आशीष ढाका और पिस्टल में बड़ौत के श्रवण ने बाजी मारी
विज्ञापन
बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में विजेता शूटर खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में बागपत, मुजफ्फरनगर व मोदीनगर के शूटरों का रहा जलवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुई चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में मोदीनगर, मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त बड़ौत और मेरठ के शूटरों का जलवा रहा। प्रतियोगिता में शूटरों ने निशाना साधकर प्रतिभा दिखाई। राइफल में मोदीनगर के आशीष ढाका और पिस्टल में बड़ौत का श्रवण ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के उपरांत स्कूल के संस्थापक तेजपाल सिंह ने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी व विजेताओं को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि स्कूल में चार दिन तक चली शूटिंग प्रतियोगिता में बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, सोनीपत, लुधियाना के शूटरों ने प्रतिभाग किया। इसमें दस मीटर एयर रायफल (आईएसएसएफ) श्रेणी में मोदीनगर के आशीष ढाका ने प्रथम, मुजफ्फरनगर के शिखर त्यागी दूसरे और गाजियाबाद के विश्वजीत तीसरे स्थान पर रहे। दस मीटर एयर पिस्टल (आईएसएसएफ) श्रेणी में बड़ौत के श्रवण ने प्रथम, मेरठ के सुजल ने द्वितीय एवं बागपत के यश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, दस मीटर एयर रायफल (एनआर) श्रेणी में सोनीपत के चेतन और दस मीटर एयर पिस्टल (एनआर) श्रेणी में बागपत के दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के चेयरमैन बेगराज सिंह व संस्थापक तेजपाल सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व विजेता धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर परवेज खान, कोच अमोल प्रताप, राहुल पंवार, प्रतीक शर्मा, सुजल कर्णपाल, प्रमोद पंवार, हरेंद्र पंवार, अवध कुमार, डॉ. दिनेश चौधरी, विकास कुशवाह, मोहित यादव, देव शर्मा आदि मौजूद रहे।
पदक जीतकर लौटे शूटर सम्मानित
सर्वोदय पब्लिक स्कूल से पदक जीतकर लौटे एसपीसी कॉलेज के शूटर को प्रबंध समिति ने 5100 रुपये प्रदान कर सम्मानित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कॉलेज के शूटर दीपक कुमार ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. अरविंद कुमार, तरुण चौहान, डॉ. राजीव चौहान, जगत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया
बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट व गाइड शिविर के चौथे दिन शनिवार को शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना के साथ किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षण पवित्रा शर्मा व रविकुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को प्राथमिक उपचार, तंबू निर्माण, मीनार बैंड और गांठ बांधने का प्रशिक्षण दिया। शिविर में डॉ. राजीव चौहान, डॉ. उमलेश रानी, डॉ. विश्वनाथ गौतम, डॉ. वारिज पांडेय, गौरव कुमार, विनोद कुमार, संजीव कुमार, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।