फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asha is reaching the doors of suspects to a medicine kit

900 आशा संदिग्ध मरीजों के दरवाजे तक पहुंचा रहीं मेडिसन किट

Tue, 11 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Asha is reaching the doors of suspects to a medicine kit
जिले में 1884 केस, 1381 होम आइसोलेट, 4750 ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने और संक्रमितों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज उपलब्ध कराने के लिए घर-घर दवा की किट उपलब्ध कराई जा रही है। 900 आशा इस कार्य में लगी हैं। जिले में 1884 कोरोना संक्रमित हैं। जिनमें से 1381 होम आइसोलेट हैं। 4750 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति को मेडिकल किट उपलब्ध कराने व लक्षण के अनुरूप सही उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट या संदिग्ध मरीजों के दरवाजे तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 900 आशा घर-घर जाकर संदिग्धों की जांचकर मेडिसिन किट उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन

डीएम ने का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 के लिए सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कराया जाए। इसमें किसी भी तरह ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को कोविड संक्रमण के बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से लोगों को सुरक्षित करने के लिए पंचायत राज विभाग के अधिकारी व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेष स्वच्छता अभियान सैनिटाइजेशन का कार्य कराने के निर्देश भी दिए हैं। डीएम राजकमल यादव प्रतिदिन कंटेंटमेंट क्षेत्रों शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड कमांड कंट्रोल रूम में संक्रमण को नियंत्रित करने के संबंध में बैठक की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed