{"_id":"5d9f7c618ebc3e93d965958b","slug":"artists-honored-at-the-conclusion-of-ramlila-in-khekra-kahkra-news-mrt4478341183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के समापन पर कलाकारों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के समापन पर कलाकारों को सम्मानित किया
विज्ञापन
खेकड़ा नगर मे पांडव चौक पर रामलीला के समापन पर भरत मिलाप का मंचन करते श्री बालाजी रामलीला कमेटी क?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा में रामलीला के समापन पर कलाकारों को सम्मानित किया
खेकड़ा (बागपत)। शहर में पांडव चौक पर श्री बालाजी रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला के समापन पर कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रीराम भक्तों का आभार जताया गया। रामलीला में सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से सभी दर्शको का मन मोह लिया।
श्री बालाजी रामलीला के मंचन में चौदह वर्ष का वनवास समाप्त करके राम लक्षमण, सीता अयोध्या के लिए कूच कर देते हैं। हनुमान जी अयोध्या जाकर भरत जी को सूचना देते हैं। भरत जी को बहुत खुशी होती है। पूरी अयोध्या नगरी को दीयों से सजाया जाता है। सभी नगरवासी श्रीराम जी के आगमन पर मंगल गीत गाते हैं। अयोध्या में श्रीराम के प्रवेश करते ही भरत श्रीराम जी को गले लगाकर भावविभोर हो उठते हैं।
भरत जी ने अयोध्या के सिंघासन पर रखी श्रीराम की खड़ाऊं को सम्मान के साथ हटाकर श्रीराम जी का राज्याभिषेक बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। इसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी मुख्य सहयोगी, रामलीला से जुड़े पुराने बुजुर्ग कलाकार सलेक चंद जैन, श्याम लाल तोमर, प्रेम चंद तोमर, और रामलीला में अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रामलीला पूर्ण होने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी रामभक्तों का आभार व्यक्त किया और बाद में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, आकाश जैन, सुशील जैन, संजीव जैन, सचिव प्रवीण यादव, विनोद कौशिक, मोहन बेदी, मनोज मोगा, मुकेश शर्मा, अजय शर्मा, राजा खान, नरेंद्र शर्मा, मनोज जैन, आनंद यादव, धर्मबीर यादव, डा मनोज धामा, सुनील रूहैला, राजेंद्र यादव, दीपक कुमार, अतुल रूहैला, विमल कुमार, अमित कुमार, गोविंद, मोहित जैन, आकाश जैन, दीपक पांचाल, अजय, ललित, मनोज, गौरव तंवर, माधव शर्मा, अरूण जैन, प्रवीन यादव, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, गांधी प्याऊ पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की रामलीला का भी भगवान राम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। समापन पर कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डायरेक्टर उमेश शर्मा, प्रधान अरविंद शर्मा, मुकेश शर्मा, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रवेश शर्मा, पीयूष शर्मा, जतिन पांचाल, पुनीत शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, डा कपिल गौड, राजू पांचाल, श्रद्वानंद पांचाल, तरुण गुप्ता, नवाब धामा, ईलू जैन, सौरभ जैन, राजा शर्मा, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रामलीला के समापन पर पुरूस्कृत हुए श्री बालाजी रामलीला कमेटी के कलाकार- फोटो : KAHKRA