{"_id":"61ba2f5ff4be8a38bc6ee55d","slug":"arshad-s-body-was-found-in-katha-of-tronica-city-baghpat-news-mrt569106444","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रोनिका सिटी के अरशद का था काठा में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रोनिका सिटी के अरशद का था काठा में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- काठा-बंदपुर मार्ग पर हत्या करके आत्महत्या दिखाने को पेड़ पर लटकाया गया था युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। काठा-बंदपुर मार्ग पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी के अरशद का था। उसकी हत्या करके आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को यहां लटकाया गया था। शनाख्त होने के बाद ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने काठा पहुंचकर छानबीन की।
काठा-बंदपुर मार्ग पर सोमवार सुबह काठा गांव के एक किसान के खेत में शीशम के पेड़ पर मफलर से फंदा लगाकर युवक का शव लटका हुआ मिला था। कोतवाली पुलिस ने छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि मृतक की शनाख्त गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी के कासिम विहार निवासी अरशद पुत्र जावेद अख्तर के रूप में हुई। मंगलवार को पहुंचे परिजनों ने शनाख्त की। इसके बाद ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। ट्रोनिका सिटी थाने के इंस्पेक्टर ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।