फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   arresting..

गांजा तस्करों की सरगना का भाई और भतीजा गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
arresting..
गांजा तस्करों की सरगना का भाई और भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़ौत। पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्करों की सरगना कुख्यात खाल्ले के भाई और भतीजे को मुखबिर की सूचना पर गुराना रोड गली नंबर आठ से दबोचा, जबकि खाल्ले के दो बेटे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए गांजा तस्कर दूसरे राज्य में गांजा को सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गांजा तस्करों से पांच किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस गांजा तस्करों की सरगना व उसके बेटों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है।
कोतवाल अजय शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि नगर की गुराना रोड गली नंबर आठ में गांजा तस्करों की सरगना कुख्यात खाल्ला का भाई व उसका भतीजा कई किलो गांजा लेकर दूसरे राज्य में सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कुख्यात गांजा तस्करों की सरगना खाल्ला के भाई बाबू पुत्र सिराजूदीन निवासी गुराना रोड गली नंबर आठ व उसके भतीजे अमन पुत्र फिरोज निवासी गली नंबर आठ को दबोचा, जबकि खाल्ला के दो बेटे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गांजा तस्करों से करीब 90 हजार रुपये कीमत का पांच किलो गांजा बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली में विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा। पुलिस गांजा तस्कर सरगना खाल्ला और उसके बेटों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विभिन्न मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा। पुलिस ने ढ़िकाना गांव में महिला से छेड़छाड़ व विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने वाले ढिकाना गांव निवासी जोगेंद्र पुत्र प्रकाश और बुट्टा सिंह पुत्र प्रकाश को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ विभिन्न धारा में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा। वहीं कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी प्रहलाद पुत्र प्रेम सिंह निवासी सुल्तानपुर हटाना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed