{"_id":"61a515f4c1ef391dc860f79a","slug":"arrested-for-threatening-electrical-workers-and-throwing-fire-baraut-news-mrt566811179","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों को धमकाने और फायर झोंकने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों को धमकाने और फायर झोंकने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। विद्युत कर्मचारियों को धमकाने व फायर झोंकने वाले बाहरी व्यक्ति को कोतवाली पुलिस सोमवार को एक्सईएन दफ्तर से गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। उधर विद्युत कर्मचारियों ने बाहरी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने बताया रठौडा गांव का एक व्यक्ति आए दिन उपभोक्ताओं से विद्युत कार्य कराने के नाम पर अवैध उगाही करता है और बाद में उक्त कार्य को कराने के लिए विद्युत वितरण खंड प्रथम पर तैनात कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाता है। गत वर्ष उक्त बाहरी व्यक्ति ने कुछ विद्युत कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने को लेकर फायर भी झोंक दिया था। इसके बाद एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के एसई, एक्सईएन सहित मुझे एक शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। दो दिन पूर्व उक्त बाहरी व्यक्ति के खिलाफ कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार को भी उक्त बाहरी व्यक्ति ने कर्मचारियों पर दबाव बनाना चाहा। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को पकड़कर ले गई। कर्मचारियों ने उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उधर एसआई जाहिद खान ने कहा एक्सईएन प्रथम कार्यालय में कर्मचारियों की शिकायत पर रठौडा गांव का एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है। जांच कर आगे की कार्रवाई होगी। इनमें आरिफ चौहान, राधेश्याम गुप्ता, बुलचंद, सुनील, सन्नी, अंकित, प्रमोद, राज सिंह आदि शामिल रहे।