फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Army jawan Sanjeev Rathi dies of cardiac arrest

सेना के जवान संजीव राठी की हृदय गति रुकने से निधन

Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Army jawan Sanjeev Rathi dies of cardiac arrest
बड़ौत (बागपत)। मूल रूप से हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी सेना के जवान संजीव राठी की अंबाला में शुक्रवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। शनिवार को बड़ौत नगर में सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर परिजनों को शोक संवेदनाएं दी।
विज्ञापन

सचिन राठी पुत्र सुखपाल हिम्मतपुर सूजती गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वे बड़ौत नगर की पांडव नगर कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। तीन साल से श्रीनगर में तैनात थे। हाल में उसकी तैनाती अंबाला में चल रही थी। प्रमोशन के लिए संजीव का 22 सितंबर को फिजिकल हुआ था। फिजिकल के बाद से ही उसकी तबियत खराब हो गई थी। संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई और शुक्रवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शनिवार को सचिन राठी का शव पांडव नगर कॉलोनी लाया गया। इससे परिजनों में शोक छा गया। सचिन के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।। दोपहर को बावली रोड श्मशान घाट में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह मुन्ना, मीडिया प्रभारी रालोद अरुण तोमर उर्फ बोबी, प्रमेन्द्र तोमर, नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा, रामकुमार चेयरमैन, विकास प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक साल पहले उसकी शादी हुई थी
संजीव राठी अपने माता-पिता की इकलौता पुत्र था। एक साल पहले संजीव की शादी ढिकौली गांव की युवती से हुई थी। संजीव के निधन से परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा। पत्नी, माता-पिता का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed