फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Area sold to outer Mangalamukhi for one crore, uproar over Kotwali

बाहरी मंगलमुखी को एक करोड़ में बेचा एरिया, कोतवाली पर हंगामा

Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Area sold to outer Mangalamukhi for one crore, uproar over Kotwali
बड़ौत। बाहरी मंगलमुखी को एक करोड़ रुपये में क्षेत्र बेच देने के विरोध में सोमवार को स्थानीय मंगलमुखी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर मंगलामुखी चेतावनी देकर लौट गए।
विज्ञापन

मंगलामुखी रेखा उर्फ बिटटू के नेतृत्व में काफी संख्या में मंगलमुखी कोतवाली पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वर्षो से उनका एरिया बंटा हुआ है, लेकिन कुछ दिन से मोदीनगर से आए मंगलामुखी उनके क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे हैं। कई बार उनसे मारपीट भी कर चुके हैं। आरोप लगाया कि नगर के ही कुछ मंगलमुखी ने मोदीनगर से आए मंगलमुखी को करोड़ रुपये मेें जबरन उनका क्षेत्र बेच दिया है। उन्हें जान को खतरा बना हुुुआ है, लेकिन बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी पुलिसकर्मियों से तीखीं नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

हालांकि बाद में कोतवाली पुलिस ने मामले की जांचकर जल्द से जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर लौटा दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली में हंगामा-प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांचकर कार्रवाई की जा रही है। हंगामा करने वालों में गुल्लू, टीना, जूली, छोटू, सपना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed