फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   AQI improves, but pollution persists

एक्यूआई में सुधार, लेकिन प्रदूषण बरकरार

Fri, 11 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
AQI improves, but pollution persists
शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 258 रहा, बृहस्पतिवार को 354 था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तीन दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार हुआ है। मगर, प्रदूषण बरकरार है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 258 रहा, जबकि बृहस्पतिवार को जिले का एक्यूआई 354 रहा।

प्रदूषण के कारण जिले की हवा जहरीली हो गई है। लोगों को सांस लेना भी मुश्किल बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी सुबह के समय हो रही है। प्रदूषण के कारण सुबह के समय लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे है। तीन दिनों में एक्यूआई में कुछ सुधार हुआ है। इसके बावजूद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि प्रदूषण के कारण सांस व आंख संबंधी परेशानी होने की संभावना बढ़ जाती है। मास्क व चश्मे का नियमित प्रयोग करने से प्रदूषण से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में एक्यूआई की स्थिति
11 दिसंबर 258
दस दिसंबर 354
नौ दिसंबर 361
आठ दिसंबर 409
सात दिसंबर 421
छह दिसंबर 416
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed