{"_id":"6341cad98dacae247f64cdc6","slug":"appointed-in-charge-for-civic-election-election-duty-baghpat-news-mrt6086528170","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव निर्वाचन ड्यूटी के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव निर्वाचन ड्यूटी के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारी नियुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट ने निर्वाचन ड्यूटी के लिए प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। उन्हें निर्वाचन में ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन फीड करने व प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट राजकमल यादव ने मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला को नगर निकाय मतदान व मतगणना के लिए प्रभारी अधिकारी व जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी कीर्ति को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया।
जिसमें उन्होंने मतदान व मतगणना में तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों की डाटाबेस तैयार कर नियुक्ति एवं प्रशिक्षण कार्य करने, निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व माइक्रो ऑब्जर्वर, मास्टर ट्रेनर एवं आयोग के निर्देश पर व्यय टीमों की नियुक्ति व प्रशिक्षण करने के निर्देश दिए गए।