फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Apply for My School Meri Pehchan Program by 30

मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम के लिए 30 तक आवेदन

Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Apply for My School Meri Pehchan Program by 30
- तीन सदस्यीय समिति करेगी चिह्नित विद्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों के नामांकन, ठहराव के लिए शासन ने मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्राथमिक व प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रभारी को 30 नवंबर तक पांच सौ शब्दों में स्कूल का विवरण व चार फोटोग्राफ के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर आवेदन करना होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से एक प्राथमिक व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रभारी को छात्र संख्या, छात्रों की औसत उपस्थिति, बच्चों को उनकी रुचि के आधार पर खेलकूद क्रियाओं में प्रतिभागिता, स्कूल में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर प्रोजेक्टर, खेलकूद की सामग्री की उपलब्धता, स्कूल में सफाई व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और शौचालयों की क्रियाशीलता, पुस्तकालय की व्यवस्था एवं क्रियाशीलता के बारे में पांच सौ शब्दों में पूरा विवरण देना होगा। स्कूलों द्वारा की गई सूचनाओं की पुष्टि स्थलीय निरीक्षण कर की जाएगी। समिति चिह्नित किए गए स्कूल का विवरण फोटोग्राफ सहित मेल के माध्यम से दस दिसंबर तक एससीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed