फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Appeal of city Qazi in Eid prayers, young generation stay away from drugs

ईद की नमाज में शहर काजी की अपील, नशे से दूर रहे युवा पीढ़ी

Tue, 03 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Appeal of city Qazi in Eid prayers, young generation stay away from drugs
ऐ खुदा मेरे शहर में रहे अमन चैन: बागपत ईदगाह में ईद की नमाज के बाद दुआं करते नमाजी - फोटो : BAGHPAT
ईदगाह व मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज, अमन व चैन की दुआ की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले भर में मंगलवार को ईद मनाई गई। अकीदतमंदों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़कर देश में अमन और चैन के लिए दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिए मस्जिदों व ईदगाह पर पुलिस बल तैनात रहा। बागपत नगर में ईद की नमाज के बाद शहर काजी हबीबुर्रहमान ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, जिससे अमन-चैन को खतरा है। उन्होंने देश में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाने के लिए त्योहारों को प्रेम से मनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ
बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में मंगलवार को ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। नगर की फूंसवाली मस्जिद और छपरौली रोड स्थित ईदगाह में देश में अमन-चैन कायम करने के लिए हजारों हाथ उठे। लोगों ने नमाज के बाद एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया ईद का त्योहार
खेकड़ा। नगर व क्षेत्र में ईद का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईदगाह, मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा। हिंदु समुदाय के लोगों ने मुस्लिमों को गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। इसके अलावा कस्बे में जगह-जगह ईद मिलन कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मस्थलों का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में फतेहपुर मार्ग पर ईदगाह में समाज के लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा पूठड़, लुहारा, खिंदौड़ा, हिसावदा में भी ईदगाह पर नमाज अदा की गई। कस्बे की जामा मस्जिद के इमाम तसव्वर हुसैन ने तीन वर्षों का लेखा-जोखा पेश कर ईदगाह व अन्य धर्मस्थलों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव रखा। ईदगाह व मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहा।
आपसी भाईचारा कायम करने की अपील
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे सहित क्षेत्र में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। कस्बे की देशवाल पट्टी की मस्जिद में नमाज से पूर्व मौलवी हाजी जहीर अहमद ने तकरीर में कहा कि ईद का दिन इनाम का दिन होता है। अल्लाह ईद पर रोजेदारों के गुनाहों को बख्शते है। ईद की नमाज के बाद दुआ हुई। अकीदतमंदों ने कोरोना बीमारी के खात्मे और देश में भाईचारा कायम करने की दुआ की।
अकीदतमंदों ने अता की ईद की नमाज
छपरौली। क्षेत्र में 17 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। त्योहार पर ईदगाह और मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहा। कस्बे के ईदगाह व मस्जिद में पुलिस के अलावा पीआरवी तैनात रही। त्योहार पर दिन भर पुलिस टीम ने गश्त की।
देश में अमन चैन की दुआ मांगी
दोघट। ईद उल फितर के त्योहार पर ईदगाह व मस्जिदों पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। क्षेत्र के दोघट, निरपुड़ा, टीकरी, दाहा, बोपुरा, फौलादनगर, मिलाना, तमेलागढ़ी, भड़ल, मौजिजाबाद नांगल, पुसार, पलड़ा, शाहजहांपुर, बामनौली, मांगरौली की मस्जिद और ईदगाह में नमाज अदा की गई।
गले मिलकर दी ईद की बधाई
बिनौली। ईद उल फितर का पर्व प्रेम व सौहार्द से मनाया गया। क्षेत्र के बरनावा, बिनौली, पिचोकरा, शेखपुरा, दरकावदा, जिवाना, माखर, जौहड़ी, दोज्जा, शेखपुरा, धनोरा सिल्वरनगर गांव में ईदगाह पर अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की बधाई दी।
ईद पर दिखा आपसी भाईचारा
चांदीनगर। नगर पंचायत रटौल में मंगलवार को ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। अकीदतमंदों ने अमन चैन की दुआ मांगी। सुरक्षा के लिए ईदगाह व मस्जिद में पुलिस बल तैनात रहा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कस्बे का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।

दुरुस्त कराई गई सफाई व्यवस्था
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। ईद पर्व पर नगर पालिका व नगर पंचायत की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मस्जिद व ईदगाह के आसपास चूना डलवाया गया और पानी की व्यवस्था कराई गई। नगर पालिका ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि त्योहार पर नगर में सफाई कराकर मस्जिद व ईदगाह पर चूने का छिड़काव कराया गया। नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को ईद के त्योहार को देखते हुए ईदगाह व मस्जिदों में टैंकर भेजकर पेयजल की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed