फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anuj and soft in eight hundred meter race was successful

आठ सौ मीटर दौड़ में अनुज व कोमल ने बाजी मारी

Thu, 24 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 24 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anuj and soft in eight hundred meter race was successful
बागपत के एसपीसी डिग्री कालेज में पूर्व  प्राचार्य स्वर्गीय डॉक्टर कालूराम चौहान की स्मृति में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ में अनुज एवं कोमल ने सभी को पछाड़ा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ सुनील चौहान ने किया। प्रतियोगिता में आठ सौ मीटर दौड़ में अनुज धामा ने प्रथम प्राप्त कर किया। दूसरे स्थान पर सलमान त्यागी रहे जबकि तृतीय अंकित रहे। लंबी कूद में अनुज धामा ने प्रथम, दीक्षित खोखर ने दूसरा, रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


डिस्कस थ्रो में संदीप कुमार ने प्रथम, राहुल धामा ने दूसरा तथा अजित चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला प्रतिभागी में आठ सौ मीटर दौड़ में कोमल ने प्रथम, ज्योति ने दूसरा तथा आरती चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में शीतल ने प्रथम, रश्मि रानी ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में शालू ने प्रथम, कोमल ने दूसरा और करिश्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन दौड़ में प्रशांत, वर्षा रहे अव्वल
बागपत। एनएस  पब्लिक स्कूल काठा में चल रहे वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 1600 मीटर मैराथन दौड़ में कक्षा दस के अमरदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त  किया। विनीत ने दूसरा तथा प्रशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर  की लड़कियों की दौड़ में हर्षिता चौधरी ने प्रथम, तनु ने दूसरा एवं दीपा  चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में वर्षा प्रथम, योगिता  शर्मा ने दूसरा तथा आरती धामा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक ने बताया कि सभी विजेताओं को समापन अवसर पर सम्मानित किया  जाएगा।


ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता आयोजित
अग्रवाल मंडी  टटीरी। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता आयोजित की  गई। जिसमें ग्रुप अ में काजोल प्रथम, तन्नु ने दूसरा तथा सुप्रिया ने तीसरा  स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में वर्निका प्रथम, मोहित ने दूसरा तथा  शादाब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी में प्रियांशी प्रथम, हिमांशी मानव एवं इतिका दूसरे स्थान पर रही। ईशु व प्रज्ञा तीसरे स्थान पर रही।  सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य डाक्टर केपी सिंह ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed