फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-social elements set fire to temporary clothing stores

असामाजिक तत्वों ने कपड़ों की अस्थाई दुकान लगाई आग

Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements set fire to temporary clothing stores
अंदर सो रहे व्यापारियों ने भागकर बचाई जान, आग से ढाई लाख का नुकसान
विज्ञापन

बड़ौत। नेहरू मूर्ति के निकट खाली प्लाट में लगाई गई गर्म कपड़ों की अस्थाई दुकान में बृहस्पतिवार की रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। शोर शराबा सुनकर दुकान के अंदर सोए दो व्यापारियों की आंख खुल गई। दोनों ने किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक दो लाख रुपये के कपड़े जल गए। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

नगर निवासी शहजाद व नफीस की नेहरू मूर्ति के निकट खाली प्लाट में टेंट लगाकर गर्म कपड़ों की सेल करते है। रात को टेंट में ही सोते है। बृहस्पतिवार की रात भी दोनों टेंट में सोए हुए थे। आरोप है कि रात में असामाजिक तत्वों ने टेंट में आग लगा दी। आसपास रहने वाले लोगों ने शोर मचाया तो शहजाद व नफीस की आंख खुल गई। दोनों ने किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। पहले दुकानदारों व आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर, तब तक ढाई लाख रुपये के गर्म कपड़े जल गए। पीड़ित दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। असामाजिक तत्वों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed