{"_id":"61e5aeb4c5c7875992124ba4","slug":"anti-social-elements-pelting-stones-on-passers-by-kahkra-news-mrt573698436","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वो ने राहगीरो पर किया पथराव, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वो ने राहगीरो पर किया पथराव, दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ग्राम बसी रेलवे अंडरपास से गुजर रहे बाइक सवारों पर सोमवार को असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें बाइक सवार खेकड़ा निवासी दो युवक घायल हो गए। आरोप है कि असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने के लिए कई दिन से राहगीरों पर पथराव कर रहे हैं। दो दिन पूर्व इन्होंने विरोध करने पर हवाई फायरिंग भी की थी। पीड़ितों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर में रेलवे स्टेशन के समीप बसी अंडरपास है। इससे बसी, सुन्हैड़ा के ग्रामीणों के साथ ही खेकड़ा के किसान भी आवागमन करते हैं। रविवार शाम इस अंडरपास से दो बाइकों से खेकड़ा निवासी तीन युवक दीपक, रवींद्र और राहुल निकल रहे थे। वहीं, रेलवे ट्रेक पर बैठे करीब आधा दर्जन असामाजिक तत्वों ने उन पर पथराव कर दिया। इसमें दीपक और रवींद्र घायल हो गए। घायल दीपक ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घायलों का आरोप है कि आरोपी अंडरपास के समीप रेलवे ट्रेक पर बैठकर शराब पीते हैं। वहां से गुजरने वालों पर पथराव करते हैं। दो दिन पूर्व पथराव का विरोध करने पर इन्होंने तमंचे से हवाई फायर भी किया था। वहीं, इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि आरोपियों का सुराग लगाकर कार्रवाई की जाएगी।