फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-social elements broke the hoardings of PM-CM

असामाजिक तत्वों ने तोड़े पीएम-सीएम के होर्डिंग

Sun, 27 Mar 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements broke the hoardings of PM-CM
खेकड़ा तहसील में टूटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होर्डिंग। - फोटो : KAHKRA
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करने के लिए खेकड़ा तहसील के पास लगाए गए थे होर्डिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा तहसील में लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होर्डिंग को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। यह होर्डिंग विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद जनता का आभार जताने के लिए लगाए गए थे। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि असामाजिक तत्वों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, और गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। भाजपा की ओर से जिला और तहसील मुख्यालयों पर होर्डिंग लगवाए थे। जनता का आभार जताने वाले इन होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगाए गए थे। शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने खेकड़ा तहसील पर लगाए गए होर्डिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे भाजपा समर्थकों में रोष हैै। उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि होर्डिंग को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed