फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-social elements attacked women and men

यौग्रिक क्रियाओं में व्यस्त महिलाओं व पुरूषों पर बोला हमला, मची अफरा-तफरी

Mon, 13 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements attacked women and men
बड़ौत। नगर पालिका परिषद के गांधी पार्क में सोमवार सुबह योग कर रहे महिलाओं व पुरुषों पर नकाबपोश दो-तीन असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी देने के बावजूद कोतवाली पुलिस के नहीं पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा, प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस संबंध में कोतवाली में भी प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के गांधी पार्क में सोमवार को राजेंद्र जैन कानूनगो, राजीव जैन पुस्तक वाले व क्लास आर्य समाज के बैनर तले तीन अलग-अलग योगाभ्यास की क्लास जारी थीं। इसी दौरान नकाबपोश दो-तीन असामाजिक तत्व आए और योगाभ्यास कर रही महिलाओं व पुरुषों पर हमला बोल दिया। असामाजिक तत्वों ने गालीगलौज की। इतना ही नहीं योगाभ्यास कर रहे महिलाओं व युवतियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि जानकारी देने के बाद भी कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस संबंध में भाजपा नेता राकेश विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद जैन समेत अन्य ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर नाराजगी जताई और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिल गया है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed