{"_id":"6117ff048ebc3ee0471a9206","slug":"anti-rabies-injection-ends-at-chc-has-to-run-till-district-hospital-baghpat-news-mrt551908182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म, जिला अस्पताल तक दौड़ना पड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म, जिला अस्पताल तक दौड़ना पड़ रहा
विज्ञापन
सीएचसी में चस्पा नोटिस
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले की बागपत, बड़ौत व पिलाना सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए है। इस कारण पीड़ित लोगों को टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल तक दौड़ना पड़ रहा है। कुछ लोग ढाई सौ से तीन सौ रुपये खर्च करके निजी चिकित्सकों से टीका लगवा रहे है। लोग सीएचसी पहुंचकर इंजेक्शन लगवाने के लिए पूछताछ ना करे, इसके लिए बागपत सीएचसी पर एंटी रैबीज इजेक्शन समाप्त होने का नोटिस चस्पा किया गया है।
जिला मुख्यालय बागपत की सीएचसी पर पिछले एक सप्ताह और बड़ौत व पिलाना सीएचसी पर करीब दस दिन से एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म है। तीनों सीएचसी पर प्रतिदिन 100 से ज्यादा लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे है। इंजेक्शन नहीं होने के कारण लोगों को बिना टीका लगवाए वापस लौटना पड़ रहा है। लोगों को इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। जहां इंजेक्शन लगवाने जाने के लिए लोगों का काफी समय लगता है तो उनको किराया भी लगाना पड़ता है। जिला अस्पताल नहीं जाने वाले लोग 250 से 300 रुपये खर्च कर निजी अस्पतालों व चिकित्सकों के पास इंजेक्शन लगवा रहे है।
सीएचसी में चस्पा किया नोटिस
बागपत सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन का स्टाक खत्म हो गया है, इसका नोटिस चस्पा किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि इंजेक्शन लगवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सीएचसी पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
लोग हो रहे परेशान
बिनौली रोड बड़ौत के रहने वाले राजू का कहना है कि वह तीन दिन से इंजेक्शन लगवाने के लिए चक्कर लगा रहा है। इस कारण परेशानी हो रही है। बावली रोड बड़ौत के आजाद का कहना है कि उसे कुत्ते ने काट लिया। सीएचसी पर इंजेक्शन समाप्त हो गया है। अब प्राइवेट अस्पताल में टीका लगवाना है। छपरौली चुंगी के इमरान का कहना है कि सीएचसी पर टीका नहीं लगाया जा रहा है और अब प्राइवेट अस्पताल में रुपये खर्च करके टीका लगवाना है। बड़ौत की राजेश का कहना है कि उसके बेटे को कुत्ते ने काट लिया है। चिकित्सकों ने सीएचसी पर इंजेक्शन खत्म होने की बात कही है। बेटे को लेकर सोमवार को जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगवाएंगे।
जिला अस्पताल से तीनों सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन की पूर्ति कराने के निर्देश दिए गए है। शासन को इंजेक्शन की डिमांड भेज दी है, एक-दो दिन में सभी सीएचसी पर इंजेक्शन की आपूर्ति हो जाएगी। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ।