फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-farmer policy will take away power from BJP: Pramod

भाजपा से सत्ता छीनेगी किसान विरोधी नीति : प्रमोद

Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Anti-farmer policy will take away power from BJP: Pramod
- कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने गांवों में किया जनसंपर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि किसान विरोधी नीतियां भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगी। अन्नदाता पर अत्याचार किया जा रहा है। भाजपा कृषि कानूनों पर हठ पकड़े बैठी है। आगामी विधान सभा चुनाव में किसान भाजपा को आइना दिखाने का काम करेंगे।

दिल्ली रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। कृषि कानून लाकर सरकार ने यह साबित कर दिया कि वह किसान विरोधी हैं। किसानों का विश्वास अब सरकार से उठ चुका है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है। कांग्रेस किसानों को जगाने और उनका साथ देने का काम कर रही है। इस अवसर पर पश्चिमी जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, शक्ति सिंह एडवोकेट, प्रदेश महासचिव वकील अहमद, अरविंद त्यागी, राजेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed