फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Another video taking bribe of One Ranger goes viral

वन रेंजर का घूस लेते हुए एक और वीडियो वायरल

Fri, 07 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Another video taking bribe of One Ranger goes viral
बड़ौत के वन विभाग कार्यालय पर घूस लेते रेंजर का वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। वन रेंजर द्वारा घूस लेकर बेशकीमती पेड़ कटवाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक-दो सप्ताह पुरानी बताई गई है। इसमें वन रेंजर बड़ौत कार्यालय परिसर में कुर्सी पर बैठे है और घूस देने वाला व्यक्ति भी उनके सामने बैठा है। दोनों सर्दी से बचने के लिए अलाव से ताप रहे है। दोनों के बीच पेड़ को कटवाने को लेकर घूस लेने को लेकर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को भी वन रेंजर मदनपाल का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो गर्मी का बताया गया है। इसमें वन रेंजर को लोग पेड़ काटने के नाम पर मात्र 400 से 500 रुपये दे रहे है। वन रेंजर उनसे और रुपयों की डिमांड कर रहे है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उधर, डीएफओ अदिति शर्मा का कहना था कि घूस लेने का मामला गंभीर है, जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके है निलंबित
बड़ौत। वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल पूर्व में भी अवैध पेड़ कटाने के मामले में दो बार निलंबित हो चुके है। वर्ष 2010 में मदनपाल को बिनौली वन क्षेत्र के कोहिनाबाद वन ब्लाक में अवैध कटान में जांच कर निलंबित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2016 में बड़ौत वन कार्यालय पर आई अवैध कटान की शिकायत के बाद जांच कर तत्कालीन क्षेत्राधिकारी ओम सिंह ने उन्हें हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed