फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Another farmer died of cancer in Ghitora

घिटोरा में कैंसर से एक ओर किसान की मौत

Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Another farmer died of cancer in Ghitora
चांदीनगर। क्षेत्र के घिटोरा गांव में कैंसर से रविवार रात एक ओर किसान की मौत हो गई। गांव में पंद्रह दिन के अंदर कैंसर से चौथी मौत हुई है जबकि चार लोग बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं। ग्रामीणों ने हैंडपंपों के पानी की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के घिटोरा गांव निवासी ब्रह्मपाल(55) पुत्र प्रेम सिंह खेती करता था। वह कई माह से रीड की हड्डी के पास कैंसर से पीड़ित था। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार देर रात तबियत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। गांव में चार दिन पूर्व भी किसान ब्रह्म सिंह (50) पुत्र देशु की भी कैंसर से मौत हो गई थी। गांव के कंवरपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि है कि गांव के हैंडपंपों में दूषित पानी निकलने के कारण लोगों में बीमारी फैल रही है। पिछले पंद्रह दिन में कैंसर से महिला समेत यह चौथी मौत है। उन्होंने बताया कि अभी गांव के सतपाल, तेजपाल, बलराज व धर्म कैंसर पीड़ित हैं। उन्होंने प्रशासन से गांव के हैंडपंपों के पानी की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed