{"_id":"614b70558ebc3e0986626139","slug":"animal-husbandry-department-team-reached-lahchoda-baghpat-news-mrt557289740","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहचौड़ा पहुंची पशुपालन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहचौड़ा पहुंची पशुपालन विभाग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में चलाया टीकाकरण अभियान, घर-घर जाकर पशुओं की जांच की, दवाई दी
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी फैल रही है। बीमारी के कारण अब तक कई पशुओं की मौत हो चुकी है जबकि कई पशु बीमारी से ग्रसित है। बुधवार को ग्रामीणों की मांग पर पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची और घर-घर जाकर पशुओं की जांच की। टीम ने पशुओं का टीकाकरण कर दवाई वितरित की।
लहचौड़ा गांव में खुरपका-मुहंपका बीमारी का प्रकोप होने के कारण पशु पालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गांव में चिकित्सा सुविधा न होने के कारण पशुपालक प्राइवेट चिकित्सकों से पशुओं का उपचार कराने के लिए विवश हो रहे थे। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग ने गांव में कैंप लगाकर पशुओं की जांच व टीकाकरण कराने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर बुधवार गांव पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने ग्राम प्रधान प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में गांव में घर-घर जाकर पशुओं की जांच की। टीम ने खुरपका- मुंहपका व अन्य बीमारियों के करीब दो सौ पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया।
मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ रमेश चंद ने पशुओं का परीक्षण कर पशुपालकों को बीमारी से बचाव संबंधी जानकारी दी। टीम में डॉ परवीश कसाना, डॉ अमित कुमार, राजकुमार, हरिओम मौजूद रहे।