फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Animal Husbandry Department engaged in the treatment of cattle

उपचार में जुटा पशुपालन विभाग, गोशाला के संचालक को नोटिस जारी

Wed, 06 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department engaged in the treatment of cattle
नंगला बढ़ी गांव में गोवशों का ईलाज करते पशु चराकित्सक - फोटो : BAGHPAT
गोशाला के संचालक को नोटिस जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। नंगलाबड़ी गांव में शॉट सर्किट से हुए हादसे में झुलसे गोवंशों के उपचार में ग्रामीण और चिकित्सक दूसरे दिन भी जुटे रहे। प्रशासन ने गौशाला संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नंगलाबड़ी में शार्ट सर्किट से अस्थायी गौशाला में मंगलवार को आग लग गई थी। इसमें 15 गोवंशों की मौत हो गई थी, जबकि 14 गोवंश बुरी तरह से झुलस गए थे। ग्रामीणों व पशु चिकित्सा विभाग ने मृत गोवंशों को दबवाकर आग में झुलसे पशुओं का उपचार किया था। बुधवार को हादसे के दूसरे दिन ग्रामीण व चिकित्सक गोवंशों के उपचार में लगे रहे। पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ खुशीराम ने बताया कि गोशाला संचालक महंत रामानुज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गांव के लोग उनके पक्ष मे खड़े हो गए है। ग्रामीणों का कहना है कि महंत ने जान पर खेलकर गोवंशों को बचाया है। महंत की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन

मृत गोवंश को नोचते रहे कुत्ते
चंादीनगर। रटौल-निरोजपुर मार्ग पर दो दिन से एक गाय मृत पड़ी हुई है। बुधवार को आवारा कुत्ते गोवंश को नोचते रहे और लोग अनदेखी कर वहां से गुजरते रहे। रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने कुत्तों को हटाने व गोवंश को दबाने की जहमत नही उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने हादसे पर दु:ख प्रकट किया
बागपत। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नंगला बड़ी पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने गौशाला में हुए हादसे पर दुख प्रकट किया। आलोक शास्त्री जिला सह प्रभारी कहा कि गांव में मंगलवार को हुआ हादसा दर्दनाक है। जिला महामंत्री अमित बड़ौली, जिला सह संयोजक मोनू स्वामी, कोषाध्यक्ष वैभव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed